
अमृतसर, 12 जुलाई (राजन): आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध की गई टिप्पणी को लेकर समूह भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष की लहर दौड़ गई है, जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनकी सरकार के विरुद्ध सड़कों पर उतर गए हैं। इसी कड़ी में आज भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथी गेट चौक में मुख्यमंत्री भगवत मान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया तथा भगवंत मान का पुतला फूंका।

भगवंत मान बिना सोचे समझे कुछ भी बोल देते हैं
हरविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब आम आदमी पार्टी ने अपनी नाकामियों का दोष केन्द्र की मोदी सरकार या भारतीय जनता पार्टी पर मढ़े हों। इससे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल तथा उनके मंत्री अपनी नाकामियों का सारा दोष केन्द्र की मोदी सरकार पर मढ़ते हुए हमेशा यही कहते थे कि केन्द्र सरकार उन्हें काम नहीं करने देती। अब वैसा ही हाल अब भगवंत मान का भी है। भगवंत मान बिना सोचे समझे कुछ भी बोल देते हैं। उन्हें मुख्यमंत्री पद और उनके कर्तव्यों की गरिमा का भी ध्यान नहीं है। भगवंत मान को पता होना चाहिए कि मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल क्या है ? मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए गुलदस्ता पकड़ कर लाइन में खड़े होते हैं।
यह पदाधिकारी भी रहे मौजूद
इस अवसर पर सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ राम चावला, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, गुरप्रताप सिंह टिक्का, सरबजीत सिंह शंटी, अविनाश शैला, कंवलजीत सिंह सन्नी, पार्षद श्रुति विज, राजेश मेहता, डॉली भाटिया, तरुण जस्सी, शक्ति कल्याण, सतपाल डोगरा, राघव खन्ना, रोमी चोपड़ा, सतीश पुंज मोहना, सौरभ कपूर, सुधीर अरोड़ा, अमित अबरोल, मोहित वर्मा, अमित महाजन, राजीव अरोड़ा, विक्की कपूर, नितिन अरोड़ा, बलकार सिंह सोहल आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें