Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता और निगम कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ अंनगढ़ क्षेत्र का किया दौरा : गंदे नाले की सफाई और पुली को बनवाने का कार्य जल्द करवाएं शुरू: विधायक डॉ अजय गुप्ता

विधायक डॉ अजय गुप्ता क्षेत्र की समस्याएं नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह को बताते हुए।

अमृतसर,25 जुलाई (राजन गुप्ता) : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख और निगम अधिकारियों के साथ अंनगढ़ क्षेत्र का दौरा किया। इस क्षेत्र के लोगों को आ रही मुख्य समस्या कि क्षेत्र में पड़ते गंदे नाले के भीतर कूड़ा करकट के अंबार लगे हुए हैं। इसके अलावा नाले के ऊपर पुली जर्जर हालत में है। नाले के किनारे की दीवारें भी पूरी तरह से टूट चुकी है। जिस कारण नाले के भीतर पशु गिर जाते हैं। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने नगर निगम कमिश्नर को नाले की साफ सफाई, पुली का निर्माण और नाले के किनारे में दीवारों का निर्माण करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष बीत चुके हैं किंतु अंनगढ़ क्षेत्र में अभी तक फुटपाथ का भी निर्माण नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि फुटपाथ का निर्माण करने के लिए एस्टीमेट बनवाकर टेंडरिंग प्रक्रिया करके आने वाले दिनों में निर्माण शुरू करवाया जाए। इस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की भी काफी कमी थी। विधायक डॉ गुप्ता द्वारा  मौके पर ही दो दर्जन से अधिक एलइडी स्ट्रीट लाइट जारी कर दी गई और स्ट्रीट लाइट विभाग के अधिकारियों को कहा कि इस क्षेत्र में जल्द स्ट्रीट लाइट लगवा कर शुरू करवा दी जाए।

विधायक डॉ अजय गुप्ता क्षेत्र की समस्याएं नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह को बताते हुए।

अधिकारियों के साथ लोगों के बीच जाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका हल निकाल रहे हैं

विधायक डॉ गुप्ता ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि नाले के भीतर कूड़ा करकट ना फेँके।कूड़ा करकट  नगर निगम की कूड़ा कलेक्ट करने वाली गाड़ियों को ही दें। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार लोगों की सरकार है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के समक्ष जब भी केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कोई भी मांग करते हैं, उसे पूरा करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि वह खुद अधिकारियों के साथ लोगों के बीच जाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका हल निकाल रहे हैं।

विधायक डॉ  गुप्ता द्वारा जो भी समस्या बताई गई हैं, उनका हल निकाल दिया जाएगा

इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने कहा कि विधायक डॉ अजय गुप्ता जी द्वारा जो भी समस्या बताई गई हैं, उनका हर हालत में आने वाले दिनों में हल निकाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाले की सफाई, पुली का निर्माण, स्ट्रीट लाइट लगवाने व अन्य कार्यों को लेकर निगम अधिकारियों के साथ मीटिंग करके दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नाले की सफाई को लेकर अगर किसी अन्य विभाग की जरूरत हुई तो उस विभाग से भी पूरी तरह से तालमेल करके कार्य करवाए जाएंगे।

विधायक डॉ अजय गुप्ता एलइडी स्ट्रीट लाइट अधिकारियों को लगवाने के लिए देते हुए।

इस अवसर पर नगर निगम सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संदीप सिंह, निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ, किरण कुमार,पार्षद विक्की दत्ता, पार्षद जरनैल सिंह ढोड, अशोक लदड़, विशाल गिल, सुखविंदर सिंह, लखबीर सिंह फौजी, बलदेव सिंह, संजीव बब्बर, निशांन सिंह, हरजीत मूलेचक, सुदेश कुमार, रोम्पी, विक्की कुमार, गुरदास जी भारी संख्या में क्षेत्र के लोग और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों पर प्रीमिक्स डालने का काम तेज़ी से जारी : हर गली, हर मोहल्ले तक पहुँच रहा विकास: करमजीत सिंह रिंटू

करमजीत सिंह रिंटू कचहरी चौक पर सड़क पर प्रीमिक्स डालने के कार्य का उद्घाटन करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *