
अमृतसर, 29 मार्च (राजन): गुरु नगरी अमृतसर में कोरोना का प्रकोप लगातार जारी है। आज जिले में 357 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 264 लोग कम्युनिटी स्प्रेड से तथा 93 लोग संक्रमितों के संपर्क में आने से हुए हैं। जिले में लगातार कोरोना एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़ रही है। इस वक्त जिले में 2840 एक्टिव केस है। जो अपने घरों में आइसोलेट होकर तथा विभिन्न अस्पतालों में दाखिल होकर अपना इलाज करवा रहे हैं।
जिले में 7 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु आज जिले में 7 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है। इनमें विजय कुमारी(72)निवासी रंजीत एवेन्यू ईएमसी अस्पताल में,बलजिंदर सिंह(61) निवासी गांव कोटली की ईएमसी अस्पताल में, सुखराज कौर(68)निवासी एयरपोर्ट रोड की गुरु रामदास अस्पताल में, सुखविंदर कौर(46) निवासी मजीठा रोड की गुरु नानक देव अस्पताल में,बलजिंदर राम(50)निवासी छेहरटा की नेययर अस्पताल में,सुच्चा सिंह(56)निवासी बाबा बकाला की पुल्स अस्पताल में, विमला शर्मा(80) निवासी पवन नगर बटाला रोड की नेययर अस्पताल में मृत्यु हुई है।
मोबाइल वैन ने किए मौके पर टेस्ट

विजय नगर बटाला रोड क्षेत्र में मोबाइल वैन द्वारा 54लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। इनमें 4 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।

Amritsar News Latest Amritsar News