Breaking News

विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया के आश्वासन पर निगम यूनियनों ने समाप्त की हड़ताल

अमृतसर,30 मार्च (राजन): नगर निगम यूनियनो ने विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया के आश्वासन पर हड़ताल आज समाप्त कर दी है। यूनियनों द्वारा हड़ताल के 5 वे दिन ऑटो वर्कशॉप में आज सुबह से भारी रोष प्रदर्शन जारी रखा।  इसी बीच विधायक बुलारिया प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और कहा कि निगम यूनियने उनका एक परिवार है।  उनकी सभी मांगों को वह पूरा करवाएंगे।

मौके पर ही विधायक बुलारिया ने मेयर करमजीत सिंह रिंटू से फोन पर बात भी की। उन्होंने कहा कि नगर निगम के स्तर की मांगे आज ही पूरी होंगी और पंजाब सरकार के स्तर की मांग स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्ममहिंद्रा जी से बातचीत करके सरकार के पॉलिसी मैटर के अनुसार पूरी करवाई जाएगी।

म्युनिसिपल यूथ इंप्लाइज फेडरेशन के प्रधान आशु नाहर ने कहा कि उनको विधायक बुलारिया पर पूरा विश्वास है, जिस पर यूनियने आज अपनी हड़ताल को समाप्त करते हैं। प्रधान आशु नाहर तथा चेयरमैन राजकुमार राजू ने कहा कि मेयर करमजीत सिंह रिंटू का यूनियनों के प्रति   रवैया ठीक नहीं रहा है।

About amritsar news

Check Also

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के पार्कों का नवीनीकरण करवाया जाएगा : विधायक डॉ अजय गुप्ता

पार्कों के विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर,23 मई (राजन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *