Breaking News

मजीठिया की जमानत को लेकर हाईकोर्ट में कल फिर होगी सुनवाई 

अमृतसर, 6 नवंबर :पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है। उनकी जमानत याचिका पर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई । आज मजीठिया के वकीलों की तरफ से दलीलें दी गईं। करीब तीन घंटे इस मुद्दे पर सुनवाई हुई। सुबह से सुनवाई शुरू हो गई थी। इसके बाद लंच के बाद भी सुनवाई हुई। उन्होंने सारे तथ्यों को पेश किया। उन्होंने यह साबित करने की कोशिश की कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया। अब इस मामले की कल दोबारा सुनवाई होगी। माना जा रहा है कि तब उनकी याचिका पर फैसला आ सकता है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस की नशा तस्करों और गैंगस्टरों के विरुद्ध कार्रवाई : 349 आरोपी गिरफ्तार, 15 किलो से अधिक हेरोइन, 24 पिस्तौल तथा भारी मात्रा में अन्य अवैध सामान बरामद

अमृतसर, 22 जुलाई(राजन):बॉर्डर रेंज, अमृतसर के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल की निगरानी में अमृतसर देहात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *