Breaking News

विजिलेंस ब्यूरो ने मंडी सुपरवाइजर को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

अमृतसर,30 नवंबर:पंजाब मंडी बोर्ड के सरकारी कर्मचारी मंडी सुपरवाइजर परमजीत सिंह को विजिलेंस ब्यूरो की चंडीगढ़ फ्लाइंग स्कवॉयड की तरफ से भगतांवाला अनाज मंडी में 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसके साथ एक और अन्य कर्मचारी भी पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार परमजीत भगतांवाला अनाज मंडी के आढ़ती से धान के सीजन के रुपए मांग रहा था, लेकिन आढ़ती ने रुपए देने के बजाय विजिलेंस ब्यूरो चंडीगढ़ में शिकायत कर दी और जैसे ही परमजीत मंडी के आढ़ती से रिश्वत लेने के लिए आया तो पहले से ही ट्रैप लगाकर बैठी फ्लाइंग स्कवॉयड ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

एक अन्य कर्मचारी जो परमजीत के साथ आया था, उसके बारे में मंडी के कर्मचारियों का कहना है कि वह रिश्वत के मामले में परमजीत के साथ शामिल नहीं था, लेकिन उसको परमजीत के साथ आना भारी पड़ गया और उसके खिलाफ भी फ्लाइंग स्कवॉयड ने एफ.आई.आर. दर्ज कर दी है।

वहीं यह मामला सामने आने के बाद मंडीबोर्ड के कर्मचारियों की भी पोल खुल गई है, जो आढ़तियों से अपने सरकारी सेवा करने के एवज में रिश्वत की मांग करते हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

बब्बर खालसा का आतंकी गिरफ्तार: हैंड ग्रेनेड और हथियार बरामद

अमृतसर,23 जनवरी: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *