Breaking News

जिला अमृतसर में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों में 444 उम्मीदवार मैदान में, 14 दिसंबर को चुनाव

अमृतसर,6 दिसंबर (राजन): जिला अमृतसर में 14 दिसंबर को होने वाले पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों में कुल 444 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचे हुए हैं। जिला परिषद अमृतसर चुनाव में 5 दिसंबर को जांच पड़ताल के उपरांत 119 उम्मीदवार रह गए थे। आज 51 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लेने के उपरांत 65 उम्मीदवार ही मैदान में रह गए हैं। इनमें से 3 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। इसी तरह से जिला अमृतसर 10 पंचायत समिति चुनाव में 5 दिसंबर को जांच पड़ताल के उपरांत 761 उम्मीदवार रह गए थे। आज 319 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन वापस ले लिए है और निर्विरोध 63 उम्मीदवार चुने गए हैं। इस तरह से 379 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई सूची।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब बजट:महिलाओं को 1000 महीना, रजिस्ट्रेशन बैसाखी पर:  7 नए मेडिकल कॉलेज, शिक्षा क्रांति पर 3500 करोड़ खर्च होंगे

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा। अमृतसर, 8 मार्च:पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *