Breaking News

बीएसएफ ने पाकिस्तान घुसपैठिए  को किया काबू

अमृतसर, 4 मार्च: अंतरराष्ट्रीय सीमा अटारी पर बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल की 181 बटालियन ने काबू कर लिया। तलाशी में उक्त व्यक्ति से तीन पाकिस्तानी सिम कार्ड, एक मोबाइल फोन, चाबियां, आठ हजार रुपये पाकिस्तानी मुद्रा तथा पाकिस्तानी नागरिक का पहचान पत्र बरामद किया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 47 वर्षीय मोहम्मद इश्फाक पुत्र मोहम्मद अली अब्बास आबेद, निवासी जिला शेखूपुरा (पंजाब, पाकिस्तान) के रूप में हुई है ।

बीओपी राजाताल पर तैनात बीएसएफ जवानों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद जवानों ने.घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। बीएसएफ ने पाकिस्तानी नागरिक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट पर शारजाह से आए 3 यात्रियों के सामान से 45 आईफोन , नकली सिगरेट बरामद

अमृतसर,28 फरवरी:डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *