
अमृतसर, 13 मार्च:श्री दरबार साहिब में माथा टेकने जा रहे एक परिवार की थार गाड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मोगा जिले से एक परिवार अमृतसर में श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए आ रहा था। रास्ते में उनकी महिंद्रा थार गाड़ी में अचानक धुआं निकलना शुरू गया। जब तक चालक कुछ समझ पाता, गाड़ी में भीषण आग लग गई।गाड़ी में आग लगते ही परिवार के सदस्यों ने तुरंत गाड़ी से
बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैल गई कि कुछ ही मिनटों में पूरी थार गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर
ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक गाड़ी लगभग पूरी तरह जल चुकी थी।
गाड़ी के मालिक जसविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने
परिवार के साथ श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए जा रहे थे। रात लगभग 8:00 बजे फ्लाई ओवर के ऊपर अचानक गाड़ी से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News