
अमृतसर, 16 मार्च (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज पंजाब विधानसभा में जनाना अस्पताल ढाब खटीका का मुद्दा उठाया। जीरो ओवर के दौरान विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि मेरे केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में बहुत ही पुराना ऐतिहासिक ढाब खटीका जनाना अस्पताल है। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इस वक्त इस अस्पताल की दशा बहुत खराब है। जिसमें सुधार करने की आवश्यकता है।
अस्पताल में अक्सर चोरियां हो रही है
विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इस अस्पताल में अक्सर चोरियां हो रही है। इन चोरिया को रोकने के लिए इस अस्पताल के भीतर पक्के तौर पर एक पुलिस पोस्ट बनाई जाने की आवश्यकता है। ताकि पक्के तौर पर पुलिस पोस्ट बनने से अस्पताल 24 घंटे पुलिस निगरानी में रहेगा। चोरियों के रुक जाने से अस्पताल में तैनात डॉक्टर और स्टाफ का मनोबल बढ़ेगा।
अस्पताल की पूरी बिल्डिंग की रैनोवेशन की जाएगी
विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि नगर निगम के इस अस्पताल की पूरी बिल्डिंग की रैनोवेशन की जानी है। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग की रैनोवेशन करने के लिए उन्होंने नगर निगम से लगभग 50 लाख रुपयो के टेंडर जारी करवाएं हुए हैं। यह टेंडर 21 मार्च को खुलने हैं। उन्होंने कहा कि टेंडर अलाट होने के उपरांत इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।
सेहत विभाग से इस अस्पताल के लिए और डॉक्टर तैनात किए जाएंगे
विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि पिछले दिनों अमृतसर के सिविल सर्जन के साथ उन्होंने इस अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन को इस अस्पताल के लिए और डॉक्टर तैनात करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि जल्द इस अस्पताल में और डॉक्टर तैनात किए जाएंगे और अस्पताल में आने वाले मरीजों को प्रत्येक सुविधा प्रदान करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News