Breaking News

पंजाब में वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने जहर निगलकर की आत्महत्या : परिवहन मंत्री को जिम्मदार ठहराया; वीडियो सामने आने के बाद लालजीत भुल्लर का इस्तीफा

अस्पताल में मृतक गगनदीप सिंह रंधावा। 

अमृतसर, 21 मार्च:पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने इस कदम के पीछे आम आदमी पार्टी  सरकार के मंत्री को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने जहर निगलने से पहले एक वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इसे लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि DM ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम लिया है।

इस घटना का खुलासा होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री का इस्तीफा ले लिया है। साथ ही चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि गगनदीप सिंह रंधावा अमृतसर और तरनतारन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। घटना के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस संबंध में सरकारी प्रवक्ता ने कहा- विवादित वीडियो के बाद सीएम भगवंत मान ने मंत्री लालजीत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया है। इसके अलावा मुख्य सचिव को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जारी वीडियो।

अस्पताल में पहुंचे सांसद गुरजीत सिंह औजला और अकाली नेता विक्रम सिंह मजीठिया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद गुरजीत सिंह औजला।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब की 7 नगर निगमो और 100 नगर परिषदों के चुनाव पुरानी वार्ड बंदी के अनुसार होंगे

अमृतसर, 18 मार्च :पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब के नगर निकाय चुनावों से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *