Breaking News

ईद-उल-फित्र त्योहार पर विधायक डॉ अजय गुप्ता नेमुस्लिम भाईचारे को दी बधाई

अमृतसर,21 मार्च  : देश में आज ईद-उल-फित्र (मीठी ईद) त्योहार मनाया जा रहा है । आपसी भाईचारे के प्रतीक ईद- उल-फितर के पावन अवसर पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता हॉल बाजार स्थित मस्जिद खैरूद्दीन, होटल रमादा के पास मस्जिद सिकंदर खान  में जाकर मुस्लिम समुदाय के साथ खुशियां साझा की। आपसी भाईचारे के प्रतीक ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर विधायक डॉ गुप्ता ने सभी को ईद की बधाई दी।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि ईद का त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। आपके सभी प्रयासों में खुशी और सफलता मिले। विधायक डॉ गुप्ता ने खुर्शीद अहमद, मौलाना हामिद हुसैन से भी मुलाकात कर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ती इन  मस्जिदों में आए मुस्लिम भाईचारे को बधाई दी। इस अवसर पर सुदेश कुमार, अजय न्यूल,मंजीत सिंह,ओमप्रकाश,कुरनेश भार्गव, विक्की, रघु कुमार भी मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एसजीपीसी बैठक में राजोआना मामलेमें विचार: गुरु रविदास जयंती मनाने को कमेटी गठित

अमृतसर,20 अप्रैल:शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की अंतरिम समिति की बैठक आज अमृतसर में अध्यक्ष एडवोकेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *