
अमृतसर,20 मार्च : शाकाहारी बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन के मौत मामले में अमृतसर पुलिस ने 4 डॉक्टरों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज की है। फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (1) के तहत लापरवाही के आरोप में केस दर्ज किया गया है।एफआईआर में फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ तपिश शुक्ला, कंसल्टेंट एनेस्थीसिया डॉ अलका तिवाड़ी, एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट की हेड डॉ राजेन्द्र कौर और कार्डियोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ अरूण कुमार चोपड़ा का नाम है।
9 अक्टूबर 2025 को अमृतसर में सर्जरी के दौरान वरिंदर घुम्मन का निधन हो गया था। परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। परिजनों का कहना था कि ऑपरेशन के बाद शव की स्थिति संदिग्ध थी। सिर से कंधे तक शरीर का रंग काला – नीला पड़ गया था, जिस पर सवाल उठाए गए थे।
जिला अमृतसर प्रशासन की स्पेशलिस्ट डॉक्टरों पर आधारित एसआईटी वरिंदर घुम्मन के मामले में जांच कर रही थी। बीते माह एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट सबमिट की। जिसमें स्पष्ट लिखा गया कि घुम्मन की मौत अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से हुई है। ऑपरेशन के दौरान कोई भी प्रोटोकॉल फोलो नहीं किए गए।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News