Breaking News

पंजाब – AAP सरकार फ्लोर टेस्ट में पास: 94 में से 88 ने समर्थन किया

विधानसभा में बोलते हुए सीएम भगवंत मान।

अमृतसर, 1 मई :पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। 94 में से 88 विधायकों ने सरकार के पक्ष में वोट दिया। वहीं 4 विधायक गैरहाजिर रहे, जबकि 2 विधायक लालजीत सिंह भुल्लर और हरमीत सिंह पठानमाजरा जेल में बंद हैं।

इस दौरान कांग्रेस, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के विधायक मौजूद नहीं रहे। सीएम भगवंत मान ने कहा कि इसकी कॉपी राष्ट्रपति के पास लेकर जाऊंगा। इससे पहले उस वक्त हंगामा हो गया, जब नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने स्पीकर को पत्र देकर सीएम और सभी विधायकों का डोप टेस्ट कराने की मांग की। स्पीकर ने इस मांग को ठुकरा दिया।

कार्यवाही के दौरान सीएम ने कांग्रेस विधायकों पर कमेंट किया कि वह सदन में मोबाइल यूज कर रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के बैठने के तरीके पर विवाद हो गया। इस पर बहस होने लगी। इस दौरान खैहरा ने सीएम  को लेकर आपत्तिजनक आरोप लगाए । जिसको लेकर हंगामा हो गया। इसके बाद कांग्रेस विधायकों वॉकआउट कर गए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

//

About amritsar news

Check Also

सांसद गुरजीत सिंह औजला का बड़ा हमला“चंडीगढ़ से मंडियों तक भ्रष्टाचार की चेन सक्रिय, गेहूं खरीद के नाम पर पंजाब में खुली लूट”

अमृतसर, 2 मई (राजन):अजनाला की मंडियों में पहुंचे सांसद गुरजीत सिंह औजला ने गेहूं खरीद, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *