Breaking News

नगर निगम की अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई; 17 गायें जब्त कर गौशाला भेजी गईं

अमृतसर, 1 मई(राजन): पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार  नगर निगम अमृतसर ने शहर की सीमा के भीतर संचालित अवैध डेयरियों को हटाने के लिए एक सख्त अभियान चलाया। जिसके तहत इस्लामाबाद क्षेत्र में कई अवैध डेयरियों की पहचान कर उन्हें शहर से बाहर स्थानांतरित किया गया। कार्रवाई के तहत 17 गायों को जब्त कर नजदीकी गौशाला में सुरक्षित रूप से भेजा गया, जहां उनकी उचित देखभाल की जाएगी।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, घनी आबादी वाले क्षेत्रों में ऐसी डेयरियों की मौजूदगी न केवल सीवरेज व्यवस्था को प्रभावित करती है, बल्कि दुर्गंध, मक्खियों की बढ़ोतरी और संक्रमण के खतरे को भी बढ़ाती है। इन डेयरियों को हटाने से, विशेष रूप से आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए, सफाई व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।

आज का अभियान  निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार की देखरेख में किया गया। जिसमें निगम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सर्वजीत  सिंह , जेपी बब्बर , रविंदर कुमार तथा रछपाल सिंह और उनकी टीमे उपस्थित थी।

नगर निगम ने शहर में अवैध रूप से संचालित अन्य डेयरी मालिकों को भी तुरंत अपनी डेयरियां शहर से बाहर स्थानांतरित करने की सख्त चेतावनी दी है। आदेशों की अवहेलना करने पर परिसर सील करने, पशुओं की जब्ती और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

भाजपा अमृतसर निगम द्वारा दिए जा रहे नाजायज पार्किंग ठेकों के विरोध में उठाएगी आवाज

अमृतसर, 28 अप्रैल  : अमृतसर नगर निगम द्वारा निगम अधिकारीयों की मिलिभुगत से दिए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *