Breaking News

जनगणना-2027 के तहत अमृतसर जिले में स्व-गणना की हुई शुरुआत: डीसी ने जिला वासियों से स्व-गणना में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की

अमृतसर,30 अप्रैल: जनगणना-2027 के पहले चरण के तहत आज अमृतसर जिले में स्व-गणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन स्व-गणना एस.ई. पोर्टल पर 30 अप्रैल से 14 मई तक की जा सकती है। उन्होंने बताया कि स्व-गणना एक ऐसी सुविधा है, जिसके माध्यम से जिला वासी स्वयं अपनी जानकारी सरकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए नागरिकों को सरकार के आधिकारिक जनगणना पोर्टल (se.census.gov.in) पर जाना होगा।

अपने मोबाइल नंबर और बेसिक जानकारी का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद पोर्टल पर मांगी गई जानकारी भरनी होगी। जैसे ही फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट होगा, पोर्टल नागरिक को एक ‘सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी’ (SEID) जनरेट करके देगा। जब जनगणना कर्मचारी घर आएगा, तो नागरिक को केवल यह आईडी दिखानी होगी। इससे जानकारी की वेरिफिकेशन हो जाएगा और दोबारा फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जनगणना विभाग द्वारा पहली बार अपनी जनगणना स्वयं करने का यह विकल्प दिया गया है, जिसका नागरिकों को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने जिला वासियों से स्व-गणना में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि जनगणना विभाग का पोर्टल 14 मई तक खुला रहेगा। इसके बाद गणनाकारों द्वारा 15 मई से 13 जून तक फील्ड सर्वे शुरू किया जाएगा, जिसके दौरान गणनाकार घर-घर जाकर डेटा एकत्र करेंगे।

डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने कहा कि जनगणना के लिए एकत्र की गई जानकारी को सरकार द्वारा पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह सरकार को नई विकास योजनाएं बनाने में सहायक होगा। उन्होंने सभी जिला वासियों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सरकार और प्रशासन का सहयोग करें तथा सही और स्पष्ट जानकारी उपलब्ध करवाएं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सिसोदिया ने कहा, जालंधर में आप ‘ विधायकों की अपात बैठक ‘ नहीं : पार्टी के 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वर्स की बैठक बुलाई गई है

अमृतसर, 28 अप्रैल:राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद टूट रोकने में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *