Breaking News

पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

अमृतसर, 5 मई :कमिश्नरेट पुलिस ने वेरका क्षेत्र  में हुई गोलीबारी की घटना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। आज  रेलवे क्रॉसिंग के पास गश्त और जांच के दौरान पुलिस को सूचना कि वेरका के नजदीक दो गुटों के बीच झड़प हुई है, जिसमें फायरिंग भी की गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सुबह सैर के लिए निकले थे, तभी दो गाड़ियां उनके पास आकर रुकीं। उनमें से 8-9 युवक उतरे, जिनमें कुछ के पास पिस्तौल और तेजधार हथियार थे। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पहले हवाई फायर किया और फिर दो गोलियां चलाईं, जिसमें शिकायतकर्ता बाल-बाल बच गया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए आरोपी नव के घर पर दबिश दी। इसी दौरान 5-6 आरोपी वहां पहुंचे और पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पीछा किया। बस स्टैंड के पास आरोपी कृष्णा सोनिक ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान कृष्णा सोनिक के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना के दौरान उसका साथी रणजीत सिंह उर्फ बॉबी हथियार लेकर फरार हो गया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही गौतम मेहरा को भी काबू किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .32 बोर पिस्तौल बरामद की है। घायल आरोपी को सिविल अस्पताल अमृतसर में भर्ती कराया गया है। इस मामले में थाना वेरका में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

हेरोइन और हथियारों सहित दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर,30 अप्रैल: डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *