
अमृतसर, 11 मई :पंजाब में निकाय चुनाव की घोषणा हो गई है। 26 मई को वोटिंग होगी। वोटिंग का समय सुबह 8 बजे से 5 बजे तक होगा। वहीं काउंटिंग 29 मई को होगी। यह पूरी तरह सिक्योरिटी कवर में होगी। नॉमिनेशन की प्रक्रिया 13 मई से शुरू होकर 16 मई तक चलेगी। 11 बजे से लेकर तीन बजे तक नॉमिनेशन कर पाएंगे। चुनाव आयुक्त डॉ. राज कमल चौधरी ने कहा कि 18 मई को स्क्रूटनी की जाएगी। सारे उम्मीदवारों को उस दिन इलेक्शन दफ्तर जाने की अनुमति होगी। इस दौरान वह रिटर्निंग अफसर के सामने अपने एतराज रखे पाएंगे। इस दौरान किसी का फार्म का रिजेक्ट हो गया तो उस बारे में बताया जाएगा।
19 मई को नामांकन वापस लेने का आखिरी मौका रहेगा। उन्होंने कहा कि आठ नगर निगमों में इलेक्शन होंगे। इनमें मोहाली, बठिंडा अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला व पठानकोट शामिल है। 76 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायत में भी चुनाव होंगे। 3977 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। सारे इलेक्शन शहर में होंगे। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने की तैयारी की है। कुल 36,72,932 वोटर हैं। इसमें 18 लाख 990 पुरुष, 17.73 लाख महिलाएं और 226 अन्य हैं।
आज से आचार सहिंता लागू हो गई है। इस संबंधी सरकार को पत्र भेजा जा रहा है। इसके बाद ट्रांसफर आदि पर रोक लग गई हैं।
नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार चार लाख खर्च कर सकेंगे। नगर काउंसिल तीन तरह की होती है। उसमें खर्च की सीमा 3.60 लाख, 2.30 और दो लाख तय की गई है। इसके अलावा नगर पंचायत के लिए 1.40 लाख रुपए खर्च सीमा तय की गई है।
आयुक्त ने कहा कि चार हजार बूथ हैं। 36 हजार मुलाजिम चुनावी प्रक्रिया में शामिल होंगे। पुलिस से तालमेल है। 35500 पुलिस मुलाजिम व होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे। जबकि हर बूथ पर पांच मुलाजिम तैनात रहेंगे। आईएएस व पीसीएस अफसर जिलों में तैनात किए जाएंगे। हम हर चीज की सुनवाई करेंगे।
प्रत्याशी के साथ 4 लोग ही जा सकेंगे
उन्होंने कहा कि इस बार वीडियोग्राफी से पूरी नजर रखी जाएगी। रिर्टनिंग अफसर के कमरे और उसके बाहर भी नजर रखी जाएगी। नॉमिनेशन में एक व्यक्ति के साथ चार लोग ही आ सकते हैं। रिटर्निंग अफसर सीनियर अधिकारी तैनात किए हैं। एडीसी व एसडीएम अधिकारी लगाए गए हैं। आर्म्स को कब्जे में लेने के आदेश डीसी को दिए हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News