Breaking News

निकाय चुनावों के चलते गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने 26 मई की परीक्षाएं स्थगित कीं

अमृतसर, 25 मई : पंजाब में 26 मई को होने वाले नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायतों के आम चुनावों के मद्देनजर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने कुछ परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। चुनाव ड्यूटी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यूनिवर्सिटी के प्रो. इंचार्ज परीक्षाएं डॉ. कमलेश गुलेरिया द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों, निजी परीक्षार्थियों, यूनिवर्सिटी कांस्टीट्यूएंट कॉलेजों तथा एसोसिएट संस्थानों की 26 मई 2026 को होने वाली सभी थ्योरी परीक्षाएं अब 11 जून 2026, वीरवार को आयोजित की जाएंगी।

डॉ. गुलेरिया ने बताया कि यूनिवर्सिटी मेन कैंपस और रीजनल कैंपसों की 26 मई को स्थगित की गई थ्योरी परीक्षाओं की नई तिथियां संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा अलग से तय की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि परीक्षाओं का समय और परीक्षा केंद्र पहले की तरह ही रहेंगे। संशोधित कार्यक्रम और संबंधित जानकारी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई जाएगी। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डी.ए.वी. कॉलेज में एआई संचालित शिक्षण पर कार्यशाला आयोजित

डॉ प्रतीक भाटिया को सम्मानित करते हुए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अमरदीप गुप्ता और अन्य स्टाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *