
अमृतसर, 12 जून:डी.ए.वी. कॉलेज, अमृतसर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संवर्धन योजना (एनपीटीईएल) की परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। विभिन्न विषयों में आयोजित इन ऑनलाइन प्रमाणन परीक्षाओं में छात्रों ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर उपलब्धि दर्ज की।
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता हमारे छात्रों के कठिन परिश्रम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति कॉलेज की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एनपीटीईएल जैसे राष्ट्रीय स्तर के मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की।
नोडल ऑफिसर प्रो संजीव दत्ता ने बताया कि प्रोग्रामिंग थ्रू सी, डेटा साइंस इन पायथन, जावा प्रोग्रामिंग, ऑर्गेनोमेटैलिक केमिस्ट्री, सर्विसेज मार्केटिंग: ए प्रैक्टिकल अप्रोच, प्रायिकता और सांख्यिकी का परिचय, भारतीय अर्थव्यवस्था: कुछ समकालीन परिप्रेक्ष्य और जर्मन भाषा पर टीचर्स और स्टूडेंट्स ने परीक्षा उत्तीर्ण की । संकाय सदस्य प्रो हरसिमरन आनंद, प्रो राजेश मित्तू, प्रो आशु विज, डॉ. श्वेता कपूर, डॉ. शिफाली शर्मा, प्रो नवदीप कलसी, डॉ बाबुषा तलवार ने इन परीक्षाओं के लिए छात्रों को मार्गदर्शन किया ।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News