
अमृतसर,17 जून: निगम कमीश्नर बिक्रमजीत सिहं शेरगिल के दिशा-निर्देश अनुसार नगर निगम और लार्सन एंड टूब्रो कंपनी द्वारा वल्ला के पास बनाए जा रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में एच.आई.वी की जांच और जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। आर. पी एजूकेशन सोसायटी एन.जी.ओ के सहयोग से लगाए गए इस कैंप में प्रोजेक्ट में काम करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों के एचआईवी टेस्ट के साथ-साथ एड्स के प्रति जागरूक भी किया गया।
कैंप में डाक्टरों द्वारा मौजूद मजदूरों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। ज्ञात हो की पंजाब सरकार द्वारा शहर में शुद्ध पानी की स्पलाई के लिए वर्ल्ड बैंक और एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमैंट बैंक के सहयोग से अमृतसर बल्क वाटर स्पलाई प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। जिसके तहत अपर बारी दौआब नहर के पानी को साफ करके आने वाले समय में घर-घर स्पलाई किया जाएगा।

इस मौक पर जानकारी देते हुए प्रोजेक्ट की स्वास्थ्य एंव सुरक्षा अधिकारी अश्वनी शर्मा ने कहा की किसी भी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए जरूरी है कि प्रोजेक्ट में काम करने वाले कर्मचारी स्वास्थ्य रहें। इसीलिए इस कैंप का आयोजन किया गया तथा जिसमें लगभग 100 श्रमिकों के एच.आई.वी टेस्ट और स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवसर पर डा. परगट सिहं, बलविंदर कौर प्रोजेक्ट मैनेजर आर.पी ऐजूकेशन सोसायटी, हरप्रीत सिहं आदि भी उपस्थित थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News