Breaking News

सीएम दी योगशाला के अंतर्गत 21 जून को गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अमृतसर, 17 जून : पंजाब सरकार की स्वास्थ्य योजना “सीएम दी योगशाला” के तहत 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे राज्य में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर में आयोजित किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमृतसर में आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय योग कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हेतु अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) रुपिंदरपाल सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां लगाईं तथा सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) रुपिंदरपाल सिंह ने बताया कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को समर्पित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम 21 जून को प्रातः 6:00 बजे गुरु नानक स्टेडियम (गांधी ग्राउंड) में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर योग विशेषज्ञों द्वारा सामूहिक योग अभ्यास, योग प्रदर्शन तथा स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि इस कार्यक्रम में आम नागरिकों, विद्यार्थियों, योग प्रशिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा सामाजिक संगठनों के लगभग 2000 प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है।

उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि वे 21 जून को प्रातः 5:45 बजे गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर पहुंचकर योग दिवस कार्यक्रम में भाग लें तथा योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की कुंजी है।बैठक के दौरान जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार भी उपस्थित थे। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ. जीवनजोत कौर ने हलका अमृतसर पूर्वी की बेटियों एवं बहनों के साथ उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया तीज का त्योहार

अमृतसर, 3 अगस्त(राजन): हलका अमृतसर पूर्वी की विधायक डॉ. जीवनजोत कौर ने अपने विधानसभा क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *