Breaking News

फ्री परिवार परामर्श केंद्र तथा जनकल्याण संगठन द्वारा “शाकाहार सर्वश्रेष्ठ आहार” जागरूकता सेमिनार संपन्न

अमृतसर,18 जून :समाज में शाकाहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फ्री परिवार परामर्श केंद्र तथा जनकल्याण संगठन द्वारा “शाकाहार सर्वश्रेष्ठ आहार” विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम दोनों संगठनों की संस्थापक डॉ. स्वराज ग्रोवर के मार्गदर्शन में समाजसेवी मनजीत कौर ठिड के निवास पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि 87 वर्षीय राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित योग विशेषज्ञ माता शकुंतला देवी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति द्वारा प्रदत्त सात्विक आहार में वास्तविक शक्ति निहित है

विशिष्ट अतिथि पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी राजकुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शाकाहार का मानव जीवन  विशेष महत्व है ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. स्वराज ग्रोवर ने कहा कि भारतीय वैदिक परंपरा में सात्त्विक आहार का विशेष उल्लेख  है।  स्वस्थ समाज की आधारशिला सात्त्विक आहार   है।

विशेष अतिथियों के रूप में गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. श्रुति महाजन, गुरु रामदास अस्पताल की डायरेक्टर डॉ. रिपन कौर, समाजसेवी मनजीत कौर  ठिड, निर्मल गुप्ता तथा अधिकारी तनुजा गोयल ने अपने विचार रखते हुए शाकाहार को सफल एवं संवेदनशील जीवन के लिए उपयोगी बताया।

संगठन की महासचिव डॉली भाटिया, उपाध्यक्ष इंदिरा धवन, कोषाध्यक्ष सरोज चावला, मधु महाजन, अंजू अरोड़ा साक्षी मेहरा ,प्रवीण कुमारी, सोनिया मालही एवं रेनू महाजन ने कहा कि मृत प्राणी का तो हम शीघ्र संस्कार करना चाहते हैं और मरे हुए जीव को खाकर शरीर में कब्र बनाते हैं।

कार्यक्रम में दिव्या अरोड़ा, निधि अदलखा, तरसेम कुमारी, रिंपी राजपूत एवं वीना कपूर ने जीवों के प्रति करुणा का संदेश दिया।

अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे समाज में शाकाहार के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर प्रयास करते रहेंगे। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस को समर्पित जागरूकता अभियान आयोजित

अमृतसर, 17 जून :विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *