Breaking News

आम आदमी पार्टी  कार्यकर्ताओं ने घेरा तरुण चुघ का घर : धर्म और नफरत की राजनीति का लगाया आरोप

अमृतसर, 20 जून :अमृतसर में आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ के घर के बाहर आज प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी पंजाब में धर्म और नफरत की राजनीति के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। नेताओं ने अकाली और भाजपा के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाली।

भाजपा लोगों को धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रही

प्रदर्शन में शामिल विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि भाजपा लोगों को धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रही है, लेकिन पंजाब की जनता ऐसी राजनीति को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक आंदोलन से निकली हुई पार्टी है। उसके कार्यकर्ता किसी दबाव या लालच में आने वाले नहीं हैं।

पंजाब के मुद्दों पर जवाब मांगा

इस मौके पर विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने भाजपा से पंजाब से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा को चंडीगढ़, भाखड़ा डैम, पंजाब के पानी, किसानों के हितों, बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे, आरडीएफ और स्वास्थ्य मिशन के फंड जैसे विषयों पर अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए। आप नेताओं ने कहा कि पंजाब गुरुओं की पावन धरती है, जहां प्यार, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द की परंपरा रही है।

उन्होंने दोहराया कि राज्य में अमन और भाईचारे का माहौल बनाए रखने के लिए उनकी पार्टी हर उस राजनीतिक प्रयास का विरोध करती रहेगी, जो समाज में विभाजन पैदा
करने की कोशिश करेगा।

अकाली भाजपा आपस में मिले हुए

विधायक जीवनजोत कौर ने कहा कि अकाली भाजपा नेता आपस में मिले हुए हैं। अलग होने का मात्र ड्रामा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने धर्म और नफरत की राजनीति अपनाई हुई है।

रोष प्रदर्शन में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई टी ओ, विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक जसबीर सिंह संधू, सोनिया मान, मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया, आम आदमी पार्टी के लोकसभा इंचार्ज जरनैल सिंह ढोट, आम आदमी पार्टी के अमृतसर शहरी प्रधान, संगठन इंचार्ज, हजारों की संख्या में वालंटियर शामिल हुए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कॉमनवेल्थ खेलों में रजत पदक जीतकर लवप्रीत सिंह ने देश का नाम किया रोशन:गांव बल्ल सचंदर के युवा खिलाड़ी की शानदार उपलब्धि पर डीसी ने दी बधाई

लवप्रीत सिंह बधाई देते हुए लोग। अमृतसर, 4 अगस्त(राजन):स्कॉटलैंड के शहर ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *