विधायक डॉ गुप्ता ने हल्के के चार सरकारी स्कूलों में छात्रों को फ्री स्कूल बैग और यूनिफॉर्म बांटी

अमृतसर,27 जुलाई(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने हल्के के चार सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में छात्रों को फ्री बैग और यूनिफॉर्म बांटी। विधायक डॉ गुप्ता ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल डेमगंज, सीनियर सेकेंडरी स्कूल कटरा करम सिंह, सीनियर सेकेंडरी स्कूल कटरा सफेद और सीनियर सेकेंडरी स्कूल नवाकोट के होनहार छात्रों को सम्मानित भी किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने सरकारी स्कूलों में सभी आधुनिक सहुलते उपलब्ध करवाई है। छात्र इन सुविधाओं का अच्छा इस्तेमाल कर अच्छी शिक्षा पा रहे हैं, अपनी और अपने परिवारों की ज़िंदगी बेहतर बना रहे हैं और राज्य में शिक्षा क्रांति ला रहे हैं।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति के तहत पंजाब में सरकारी स्कूल अव्वल दर्जे तक पहुंच गए हैं। यही कारण है कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की मैनेजमेंट कड़ी मेहनत, लगन और डेडिकेशन से कार्य कर रही है। जिसके परिणाम स्वरूप सरकारी स्कूलों के बढ़िया रिजल्ट आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों के बढ़िया रखख्वाब के लिए को लेकर जब भी उनके पास कोई भी मांग रखी जाती है, उसे वह पहल के आधार पर हल करवाते हैं।

इस अवसर पर डेमगंज स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता गुप्ता, कटरा करम सिंह स्कूल की प्रिंसिपल लवलीन शर्मा, कटरा सफेद के प्रिंसिपल सुनील कुमार और नवाकोट स्कूल की प्रिंसिपल नवदीप कौर गिल, स्कूल के अध्यापक, स्टाफ, केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा कोऑर्डिनेटर विश्व भट्टी, बाबा सलीम , मंजीत सिंह,बलदेव जी ,चरणजीत सिंह निशांन सिंह, राहुल सेठी और विद्यार्थी मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News