
अमृतसर,31 जुलाई (राजन): अमृतसर के सर्राफा कारोबारी से यमुनानगर में बदमाशों ने दिनदहाड़े 3 करोड़ रुपए का सोना लूट लिया। व्यापारी अमृतसर से यमुनानगर में एक ज्वेलर को 2 किलो सोने के रॉ – मेटिरियल की डिलीवरी करने आ रहे थे। भोली एरिया में बाइक पर आए बदमाशों ने व्यापारी की गाड़ी रुकवा बेटे के सिर पर पिस्टल लगा दी। व्यापारी ने जैसे ही विरोध किया, बदमाशों ने उसके पेट में चाकू मारकर गाड़ी में रखा बैग उठा लिया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना छप्पर पुलिस, CIA 1 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घायल व्यापारी जयपाल सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पूरे एरिया की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है ।
वहीं दूसरी तरफ यमुनानगर के ज्वेलर्स का कहना है कि जयपाल सिंह काफी लंबे समय से पंजाब में सोना सप्लाई करना आता है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरन्त कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस ने पूरे एरिया में नाकाबंदी करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। इस संबंधी जानकारी देते हुए वहां की पुलिस ने बताया कि, कारोबारी से 1200 ग्राम के करीब सोना लूटा गया है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि, बदमाशों पहले से गोल्ड काराबोरी के रूट की जानकारी थी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News