
अमृतसर,13 सितंबर (राजन):डी.ए.वी. कॉलेज, अमृतसर के कॉमर्स विभाग तथा इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल (आई.आई.सी.) द्वारा संयुक्त रूप से तीन दिवसीय बिजनेस आइडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा विद्यार्थियों को नवाचार (इनोवेशन) और स्टार्टअप के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के युग में नए विचार और उद्यमशीलता ही देश के आर्थिक विकास की दिशा तय करते हैं।
प्रथम दिन, डॉ शिफाली शर्मा ने स्टूडेंट्स को इनोवेशन की बारीकियों से अवगत करवाया और उनको स्टार्टअप के लिए प्रेरित किया । दूसरे और तीसरे दिन की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न नवीन व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए। प्रस्तुत विचारों का मूल्यांकन करने के पश्चात प्रथम पुरस्कार गायत्री शर्मा को, द्वितीय पुरस्कार यथार्थ नारंग को और तृतीय पुरस्कार को प्रथम महाजन, जतिन तथा मनजोत को दिया गया।
विभागाध्यक्ष प्रो. उल्लास चोपड़ा तथा आई.आई.सी. कन्वीनर डॉ. मनप्रीत कौर ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नेतृत्व तथा नवाचार की भावना को बल देती हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News