
अमृतसर,18 सितंबर:पंजाब में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लंबित DA को लेकर सरकार और मुलाजिम संगठनों के बीच सहमति बनी है। सीएम भगवंत मान के साथ चंडीगढ़ में बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने ऐलान किया कि 8% DA दो किस्तों में 4-4% जारी किया जाएगा। इससे कर्मचारियों का DA बढ़कर 50% हो जाएगा और भुगतान इसी महीने की सैलरी के साथ होगा। सरकार पर करीब 248 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।
बैठक में पुरानी पेंशन, 2020 में केंद्रीय स्केल पर भर्ती कर्मचारियों को पंजाब स्केल, कच्चे मुलाजिमों को भत्ते, मिड-डे मील वर्करों का वेतन और प्रोफेशनल टैक्स खत्म करने समेत कई मांगों पर भी चर्चा हुई। सरकार ने इन पर विचार का भरोसा दिया। मुलाजिम नेताओं ने 8% DA स्वीकार किया, जबकि बाकी मांगों पर अदालत में मामला जारी रखने की बात कही। सरकार और कर्मचारियों की अगली बैठक करीब दो हफ्ते बाद होगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News