Breaking News

पंजाब में बिजली संकट पर मुख्यमंत्री के आदेश:शुक्रवार से 8 से दोपहर 2 बजे तक लगेंगे सरकारी दफ्तर

अमृतसर,1 जुलाई(राजन): पंजाब में बढ़ रहे बिजली के संकट के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार से सरकारी दफ्तरों का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक कर दिया है।
पंजाब में इस वक्त बिजली की 14245 मेगावाट डिमांड है जबकि इसके मुकाबले में सप्लाई 12695 मेगावाट है। पंजाब में बिजली का संकट गहरा गया है। सुबह जारी किए आदेशों में  पंजाब के सरकारी कार्यालयों में  एयर कंडीशन चलाने पर रोक लगा दी गई थी।आने वाले दिनों में बिजली संकट और गहरा सकता है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों से अपील की है कि वे काम पर वापस लौट आएं। धान की रोपाई के चलते  किसानों को 8 घंटे बिजली सप्लाई देने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

About amritsar news

Check Also

जनगणना 2027 चरण-II के लिए फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण अमृतसर में शुरू

अमृतसर, 21 सितंबर(राजन): जनगणना 2027 चरण-II (जनसंख्या गणना) के संबंध में फील्ड ट्रेनरों (एफ.टी.) के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *