Breaking News

नगर निगम के विज्ञापन विभाग ने 15 करोड़ रुपए के लक्ष्य में से अब तक 89.52 लाख रुपए किए एकत्रित

आज विज्ञापन विभाग ने 2 विज्ञापन कंपनियों से 28.30 लाख रुपए टैक्स एकत्रित किया

अमृतसर,5 जुलाई (राजन): नगर निगम के विज्ञापन विभाग ने इस वित्त वर्ष के 15 करोड़ रुपयों के निर्धारित लक्ष्य में आज तक 89.52 लाख रुपए एकत्रित कर लिया है। इस वक्त भी विभाग भारी-भरकम पीछे चल रहा है। आज विभाग द्वारा 2 विज्ञापन कंपनियों ब्राइट नेओन सिग्नस कंपनी से 2.96 लाख रुपए तथा क्रिएटिव डिजाइनर कंपनी से 25 लाख रुपयों के अधिक टैक्स एकत्रित किया गया है।
अवैध विज्ञापनों के बोर्ड, होल्डिंग हटाने का अभियान जारी
निगम के विज्ञापन विभाग द्वारा शहर में अवैध तौर पर लगे विज्ञापनों के बोर्ड, होल्डिंग, बैनर आदि हटाने का अभियान जारी रखा हुआ है। जिसके तहत आज भी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से अवैध तौर पर लगे विज्ञापन हटाएंगे।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *