Breaking News

प्रॉपर्टी टैक्स हुआ 8 करोड के पार,30 सितंबर तक 10 प्रतिशत रिबेट का लोग ले रहे हैं लाभ, शनिवार छुट्टी के बावजूद निगम का रंजीत एवेन्यू कार्यलय लेगा टैक्स

अमृतसर, 10 सितंबर(राजन): पंजाब सरकार द्वारा 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वालों को 10 प्रतिशत रिबेट दे रखी है। जिसके चलते लोगों द्वारा टैक्स जमा कराने का रुझान  बढ़ा हुआ है। इस वित्त वर्ष में अब तक नगर निगम को 8 करोड़ रुपए से अधिक टैक्स एकत्रित हो चुका है। जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले बहुत ही अधिक है।
लोगों को किया जा रहा जागरूक
प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के नोडल अफसरसैक्टरी दलजीत सिंह  ने कहा कि मेयर करमजीत सिंह रिंटू एवं कमिश्नर मलविंदर सिंह जग्गी  के दिशा निर्देश अनुसार लोगों को विभाग की पूरी टीम द्वारा लगातार जागरूक किया जा रहा है कि 30 सितंबर तक टैक्स अदा करने वालों को 10 प्रतिष्ठित रिबेट का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स अदा करने वाली मार्केटो की एसोसिएशनो के  पदाधिकारियों से भी तालमेल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक रिकार्ड तोड़ लगभग 20 करोड़ रुपए टैक्स एकत्रित कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल शनिवार को छुट्टी के बावजूद  नगर निगम का रंजीत एवेन्यू मुख्य कार्यालय के सीएफसी सेंटर में सुबह 9:00 बजे दोपहर 3:00 बजे तक टैक्स एकत्रित किया जाएगा।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *