Breaking News

46 करोड़ से बनने वाली सड़कों के ई टेंडर की टेक्निकल तथा फाइनेंशियल बिड खुली, अब लोकल बॉडी विभाग से वेटिग होने के उपरांत जारी होंगे वर्क आर्डर

इस प्रोजेक्ट से शहर की मुख्य सड़कें अलग रूप में नजर आएंगी

अमृतसर,14 सितंबर(राजन): नगर निगम द्वारा 46 करोड़ रुपयों की लागत से शहर की सभी मुख्य सड़कें बनवाई जा रही है। इसके लिए  निगम द्वारा ई टेंडरिंग की हुई थी।पहले इस ई टेंडरिंग की टेक्निकल बिड खोली गई। इसमें 5 कंपनियों द्वारा टेंडर भरे गए। निगम की टेंडरिंग कमेटी द्वारा  टेक्निकल बिड की पूरी तरह से जांच पड़ताल करने के उपरांत  पांचों कंपनियों के कागजात सही पाए गए। अब निगम की टेंडरिंग कमेटी द्वारा फाइनेंसियल बिड खोली गई है। इस बिड में सतीश अग्रवाल एंड कंपनी की सबसे अधिक 15.88 प्रतिशत सेविंग है। दूसरे नंबर पर जैकसन कंस्ट्रक्शन कंपनी की  15.11 प्रतिशत तीसरे नंबर पर गणेश कार्तिकेय कंस्ट्रक्शन कंपनी की 9.81 प्रतिशत सेविंग पाई गई है। अब  नगर निगम द्वारा फाइनैंशल वेटिग के लिए पंजाब सरकार के  लोकल बॉडी विभाग के पास भेजा जा रहा है। लोकल बॉडी विभाग से मंजूरी आने के उपरांत निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी की मंजूरी मिलने के उपरांत सड़के बनवाने का वर्क आर्डर कंपनी को जारी हो जाएगा।सितंबर माह के अंत में सड़के बननी शुरू हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा 46 करोड़ रुपयों की लागत से सड़कें बनाने के लिए पहले भी ई टेंडर जारी किए गए थे। इसमें कोई कमियां रहने के कारण ई टेंडर रद्द करके दोबारा ई टेंडर लगाए गए थे। सड़के  बनाने के इस बड़े प्रोजेक्ट को शुरू होने से शहर की सभी मुख्य सड़कें  एक अलग रूप में नजर आएंगी।

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर मेयर चुनाव को लेकर कंटेंप्ट ऑफ़ हाई कोर्ट पर सुनवाई कल होगी:जालंधर डिविजनल कमिश्नर और नगर निगम अमृतसर कमिश्नर होंगे पेश

नगर निगम अमृतसर के कार्यालय का दृश्य। अमृतसर, 1 जुलाई (राजन): नगर निगम अमृतसर मेयर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *