Breaking News

भारत-पाक सीमा राजाताल से बीएसएफ ने 6 किलो हेरोइन सहित पाक तस्कर पकड़ा

अमृतसर,3 अक्टूबर(राजन): भारत- पाक सीमा राजाताल से बीएसएफ ने 6 किलो हेरोइन सहित  पाक तस्कर को पकड़ा है। बीएसएफ के डीआईजी भूपिंदर सिंह ने कहा कि आज तड़के 4.25 बजे बीएसएफ के जवान को राजा ताल कटीली तार के समीप आवाज सुनाई दी। जिस पर जवान द्वारा कंपनी कमांडेंट को सूचित किया गया। मौके पर कमांडेंट तथा पार्टी द्वारा सर्च अभियान के दौरान  पाकिस्तानी तस्कर काशी अली पुत्र रहमत अली निवासी गांव मनियारा (पाकिस्तान ) को 6 किलो हेरोइन सहित पकड़ा। डीआईजी ने कहा कि पकड़े गए पाकिस्तानी तस्कर से जांच जारी है।

About amritsar news

Check Also

अमृतसर पुलिस ने हेरोइन और हथियारों सहित दो आरोपी किए गिरफ्तार

अमृतसर,7 सितंबर: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसारअमृतसर देहाती पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *