भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़ / अमृतसर,30 नवंबर(राजन): पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी और अकाली सुखदेव सिंह ढींडसा के गुट के साथ अगली सरकार बनाने का दावा किया है हालांकि बीजेपी और कैप्टन की नई पार्टी के बीच गठबंधन तो पहले ही तय हो चुका है, लेकिन सुखदेव सिंह ढींडसा के इसमें शामिल होने का दावा अब कई सवाल खड़े करता है। सुखदेव सिंह ढींडसा ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।दरअसल पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। कैप्टन ने सोमवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ औचक बैठक की। इस बैठक के कई मायने निकाले जा रहे हैं लेकिन यह आगामी विधानसभा चुनाव के सिलसिले में ही है।बैठक के बाद, कैप्टन अमरिंदर ने दावा किया कि उनकी पार्टी भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (सुखदेव सिंह ढींडसा) से अलग हुए गुट के साथ पंजाब में अगली सरकार बनाएगी। कैप्टन ने कहा कि वह टिकट वितरण पर चर्चा करने के लिए भाजपा केराष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के लिए अगले कुछ दिनों में दिल्ली की यात्रा करेंगे।
कैप्टन ने कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब लोक कांग्रेस के साथ कई बड़े नाम जुड़ेंगे, जो आने वाले समय में सामने आ जाएंगे। इस समय बड़ी संख्या में लोग पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अन्य राजनीतिक दलों के साथ मिलकर सरकार बनाएगी।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की मांगों को मान लिया है और संसद द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों को वापस ले लिया है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने किसानों की और भी कई मांगें मान ली हैं, इसलिए अब कोई मसला नहीं है।
Amritsar News Latest Amritsar News