Breaking News

ढोल धमाकों की थाप पर किसानों ने दिल्ली सीमा से शुरू की घर वापसी, किसानों द्वारा आज ” फतेह दिवस ” के रूप में मनाया जा रहा

किसान नेताओं को शिरोमणि कमेटी करेगी सम्मानित

अमृतसर,11 दिसंबर (राजन): किसानों की सारी मांगे माने जाने के उपरांत आज किसान ढोल धमाकों की थाप पर दिल्ली सीमा से घर वापसी की और आना शुरू हो गए हैं। किसानों द्वारा आज ” फतेह दिवस ” के रूप में मनाया जा रहा है। दिल्ली सीमा तथा रास्तों पर जश्न का माहौल बना हुआ है। कई रास्तों में ट्रैफिक जाम होने पर रूट डाइवर्ट भी किए गए हैं।

किसान नेताओं को शिरोमणि कमेटी करेगी सम्मानित : धामी

किसानों के आंदोलन की जीत पर राहत व्यक्त करते हुए, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की कार्यकारी समिति (ईसी) ने 13 दिसंबर को श्री दरबार साहिब में मत्था टेकने के लिए किसान जत्थे बंदियों के नेताओं को उनके निर्धारित आगमन पर सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा, “एसजीपीसी किसानों के मुद्दे के साथ खड़ी है और उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।”

साहिबजादों की शहादत के ‘शहीदी पंदरवारा’ के मद्देनजर एसजीपीसी ने घोषणा की है कि 21 से 30 दिसंबर के बीच शहीद पखवाड़े के उपलक्ष्य में सभी गुरुद्वारों में लंगर वितरण में केवल एक साधारण मेनू होगा। लंगर में कोई मिठाई नहीं होगी।

About amritsar news

Check Also

प्रो चंदूमाजरा बेटे सहित SAD में शामिल:सुखबीर ने दोबारा पार्टी जॉइन करवाई

अमृतसर, 6 नवंबर :अकाली दल (पुनर्नृजित ) को अलविदा करने वाले सीनियर नेता एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *