Breaking News

46 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों की टेक्निकल बिड में एक फर्म ने किया क्वालीफाई

अमृतसर,27 दिसंबर (राजन): नगर निगम द्वारा 46 करोड़ रुपयों  की लागत से बनने वाली सड़कों की  ई टेंडर में 4 फर्मों द्वारा टेंडर भरे गए थे। निगम की टेंडर कमेटी के चेयरमैन कमिश्नर संदीप रिशी, सदस्य निगरान इंजीनियर सिविल  संदीप सिंह, निगरान इंजीनियर ओ एंड एम अनुराग महाजन, एक्सइन सिविल एसएस मल्ली, डीसीएफए मनु शर्मा तथा कमेटी के टेक्निकल स्टाफ ने  टेक्निकल बिड की जांच के उपरांत 3 फर्मों की बिड को डिसक्वालीफाई कर दिया गया है। शेष रहती एक ही फार्म शर्मा कंस्ट्रक्शन कंपनी की बिड क्वालीफाई हो गई है। अब इसकी फाइनेंसियल बिड खोलकर वेटिंग के लिए पंजाब सरकार के लोकल बॉडी विभाग को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी आने के उपरांत निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी की मंजूरी के उपरांत वर्क आर्डर जारी किया जाएगा।

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *