Breaking News

कबीर पार्क क्षेत्र में रातो रात बने एक बड़े खोखे को नगर निगम की टीम ने हटाया

अमृतसर,4 मई (राजन): कबीर पार्क क्षेत्र में गत दिवस रातों-रात बने एक बड़े खोखे को नगर निगम के एस्टेट विभाग की टीम ने आज तड़के डिच मशीन से उखाड़ दिया। मिनी जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले किसी ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के माध्यम से मिल्क बूथ लगाने की मंजूरी ली गई थी। यह मिल्क बूथ उसी व्यक्ति द्वारा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की जगह पर लगाया जा सकता था। काफी महीने बीतने के उपरांत उसी मंजूरी के आधार पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा नगर निगम के हैंड ओवर हो चुका कबीर पार्क क्षेत्र के इस जगह पर लगा दिया गया। जिसकी शिकायत नगर निगम को मिलने पर आज निगम की एस्टेट  विभाग की टीम द्वारा डिच मशीन से उस खोखे को तोड़ दिया गया।

 

About amritsar news

Check Also

कपूरथला मेयर चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक: अगले आदेशों तक डीसी को एडमिनिस्ट्रेटर लगाया

अमृतसर,14 जुलाई : कपूरथला नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *