Breaking News

नवजोत सिद्धू को जेल जाना पड़ेगा, सुप्रीम कोर्ट ने पिटीशन तत्काल सुनने से किया इनकार

अमृतसर,20 मई(राजन):रोड रेज केस में पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत  सिद्धू को अब जेल जाना ही होगा। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को क्यूरेटिव पिटीशन तत्काल सुनने से इनकार कर दिया है। सिद्धू को अब कोर्ट में सरेंडर करना होगा, नहीं तो पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी। नवजोत सिद्धू के वकील की पिटीशन पर जस्टिस एएम खानविलकर ने कहा कि हम चीफ जस्टिस के पास मामले को भेज रहे हैं, वे ही इस पर सुनवाई का फैसला करेंगे। सिद्धू ने खराब स्वास्थ्य के आधार पर सरेंडर के लिए कोर्ट से एक सप्ताह  की मोहलत मांगी थी।
सिद्धू की अर्जी पर अगर आज सुनवाई नहीं हुई, तो उन्हें 10 जुलाई तक राहत नहीं मिलेगी। क्योंकि कोर्ट में 23 मई से 10 जुलाई तक गर्मी की छुट्टी है। इस दौरान सिर्फ अर्जेंट मैटर पर सुनवाई होती है।
सुप्रीम कोर्ट के सिद्धू को एक साल कैद की
सजा का आदेश पहले पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचेगा। वहां से उन्हें पटियाला के जिला एवं सेशन कोर्ट को भेजा जाएगा। सिद्धू खुद सरेंडर करेंगे तो ठीक, वर्ना संबंधित थाने की पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने को कहा जाएगा। 

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में ट्रैक पर कार खड़ी करने पर एएसआई सस्पेंड: वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने लिया एक्शन

अमृतसर, 7 अगस्त: अमृतसर पुलिस में तैनात एएसआई  द्वारा रेलवे ट्रैक पर अपनी कार खड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *