कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
निगम कार्यलय में गंदगी की खबर छपने के उपरांत दो कर्मचारी सस्पेंड
निगम कार्यलय में गंदगी की खबर छपने के उपरांत दो कर्मचारी सस्पेंड

अमृतसर, 18 सितंबर (राजन):नगर निगम कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा आदेश जारी किए गए हैं कि नगर निगम के मुख्य कार्यलय को साफ सुथरा रखा जाए। उन्होंने मुख्य कार्यालय में गंदगी रहने की खबर छपने के उपरांत निगम कार्यालय में कार्यरत सफाई सेवक सुरिंदर कुमार तथा सीवरमैन अजय कुमार को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने कहा है कि समूह निगम अधिकारी व कर्मचारी अपने अपने कार्यलय को पूरी तरह से साफ सुथरा रखें। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगम के मुख्य कार्यालय में ही गंदगी मिले तो शहर में यह ठीक मैसेज नहीं जाता है। नगर निगम द्वारा गुरु नगरी को स्वछ, साफ सुथरा रखने के लिए अभियान छेड़ रखा है।। नगर निगम की बिल्डिंग में पूरी तरह से सफाई ना हो एक बुरी बात है।