Breaking News

पीएफ केसों की रिपोर्ट तैयार  करने में निगम कमिश्नर ने नियुक्त की टीम

सभी विभागीय सुपरिटेंडेंट व अमला क्लर्क जल्द सारा रिकॉर्ड इनको सौंपे
अमृतसर, 24 सितंबर (राजन): नगर निगम कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा सख्त आदेश जारी करके कहां है कि निगम के अधिकारियों व मुलाजिमों का बकाया प्रोविडेंट फंड (पीएफ) की एंट्रियां करने के लिए अकाउंटेंट मोनिका कपिला की सुपर विजन में क्लर्क अश्विनी कुमार, क्लर्क कुलदीप कुमार की एक टीम बनाई गई है जो 1अक्टूबर से लगातार कार्य करेंगे। आदेशों के अनुसार निगम के सभी विभागीय सुपरीटेंडेंट तथा सभी विभागीय अमला क्लर्क बिना किसी देरी के आज से ही  पीएफ  का सारा रिकॉर्ड, पोस्टिंग,  कैश बुक व अन्य कागजात इस टीम को मुहैया  करवाएं।  निगम कमिश्नर ने कहां की अकाउंटेंट मोनिका कपिला इसकी 1 सप्ताह बाद उनको सारी रिपोर्ट पेश करें।

About amritsar news

Check Also

दरबार साहिब की ओर जाने वाली चार राडियल रोड का निर्माण कार्य अगले सप्ताह होगा शुरू : विधायक डॉ अजय गुप्ता

विधायक डॉ गुप्ता ने केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर निगम कमिश्नर और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *