Breaking News

प्रॉपर्टी टैक्स 30 सितंबर तक जमा करवाने वालों को 10% की छूट

अब तक नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स 5.85 करोड तक पहुंचा
शनिवार छुट्टी वाले दिन भी खुले रहेंगे कार्यलय
अमृतसर,  25 सितंबर (राजन): पंजाब सरकार द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए 30 सितंबर तक 10% की दी हुई है। लोग इस छूट का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। आज शुक्रवार को नगर निगम के गल्ले  में 19.75 लाख रूपये  प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ. इस तरह इस वित्त वर्ष में 1 अप्रैल से लेकर आज तक निगम को 5.85 करोड रूपये  टैक्स एकत्रित हो गया है। अभी भी 10% छूट लेने के लिए 5 दिन शेष बचे हुए हैं। नगर निगम कमिश्नर द्वारा आदेशो के अनुसार शनिवार छुट्टी वाले दिन भी टैक्स जमा करवाने के लिए नगर निगम के मुख्य कार्यालय रंजीत एवेन्यू तथा जोन कार्यलय  कंपनी बाग, सुल्तानविंड  गेट, लाहौरी गेट तथा छेहरटा में सीएफसी  सेंटर खुले रहेंगे। लोग वहां पर जाकर अभी टैक्स जमा करवा सकते हैं। इसके साथ साथ लोग निगम की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन टैक्स जमा करवाकर 10% की छूट का लाभ ले सकते हैं।

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर मेयर चुनाव दोबारा करवाने को लेकर हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका खारिज

अमृतसर, 25 मई(राजन): नगर निगम अमृतसर मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *