Breaking News

मुर्गी खाना रोड पर जल्द होगा सड़क का निर्माण, ज्वाइंट कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ किया क्षेत्र का दौरा

अमृतसर,17 अगस्त (राजन):शहर के पूर्वी विधानसभा  क्षेत्र में पड़ते मुर्गी खाना रोड पर सीवरेज बोर्ड द्वारा सीवरेज डाला गया था। जिसका कार्य कुछ दिन पहले ही पूरा हुआ। अब इस रोड पर सड़क का निर्माण ना होने के कारण इसके आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले  लोगों में भारी रोष पाया जा रहा था। जिसकी शिकायत विधायक जीवन ज्योत के पास आने पर आज नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह, एस ई सिविल दीपेंद्र सिंह संधू, एक्सीयन भलीन्दर सिंह व अन्य निगम अधिकारियों ने रोड का निरीक्षण किया औऱ क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनी गई। ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने बताया कि   सिविल विंग के अधिकारियों को इस रोड का तुरंत एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं और निगम कमिश्नर के साथ इस संबंधी बता दिया गया है। निगम कमिश्नर की मंजूरी के उपरांत सड़क निर्माण के लिए टेंडरिंग जारी हो जाएगी। आने वाले दिनों में इस सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सतनाम नगर में सीवरेज व्यवस्था डलवाने का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता अमृतसर,6 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *