Breaking News

ओल्ड फोकल प्वाइंट में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग

अमृतसर, 31अगस्त (राजन): जीटी रोड पर स्थित ओल्ड फोकल प्वाइंट में अमर कलर केमिकल फैक्ट्री में आज दोपहर 12.55 बजे आग लग गई। निगम फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों और एक सेवा समिति की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में आग लगने से धमाके की आवाज आने से क्षेत्र में दहशत फैल गई।  आग लगने से ओल्ड फोकल प्वाइंट क्षेत्र में धुआं तेजी से फैल गया।

अमृतसर में आए दिन आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। सबसे अहम बात है कि जिस जिस जगह पर आग लग रही है उस उस जगह पर उद्योगपतियों या व्यापारिक अदारो द्वारा फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं लगाए हुए हैं।

जिस कारण आग पर  तुरंत काबू नहीं पाया जा रहा है। नगर निगम के फायर ब्रिगेड विभाग द्वारा इसकी जांच करनी आवश्यक है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *