
अमृतसर,11 सितंबर (राजन): आज दोपहर बाद एक किसान नेता पर दो अज्ञात लुटेरों ने गोली चला दी। गोली किसान की जांघ के आर-पार हो गई। लोगों के इकट्ठा होते ही आरोपी मोटरसाइकिल पर मौके से फरार हो गए। किसान नेता को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुरु का बाग में राणे वाला पुल पर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के नेता अंग्रेज सिंह सोमवार को मंत्रियों के घेराव के लिए आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान राणे वाला पुल पर दो लुटेरे उनके पास आ गए। अंग्रेज सिंह के साथ उनके पिता गज्जन सिंह भी थे। दोनों ने हिम्मत करके लुटेरों पर हमला बोल दिया। इसी दौरान एक लुटेरे ने गोली चला दी। यह गोली अंग्रेज सिंह की जांघ पर लगी।घायल अंग्रेज सिंह को तुरंत गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गोली आर-पार हो जाने के कारण बचाव हो गया। लेकिन खून अधिक बह गया। फिलहाल अंग्रेज सिंह की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मौके पर पहुंच बयानों के आधार पर केस दर्ज करकार्रवाई शुरू कर दी है।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर