Breaking News

अकाली दल को तोड़ने वालों की हार हुई : हरजिंदर सिंह धामी

अमृतसर,9 नवंबर (राजन): शिरोमणि  गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दोबारा चुने गए प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि पंथ की जीत हुई है और अकाली दल तोड़ने वालों की हार हुई है।इस दौरान हरजिंदर धामी ने केंद्र और पंजाबसरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में विरोधियों ने सभी सदस्यों को फोन करके सभी तरह के प्रलोभन दिए।उन्होंने कहा कि सदस्यों को केंद्र व पंजाब सरकार, आरएसएस, कांग्रेस  की तरफ से भी फोन आए। इस दौरान हरजिंदर धामी ने कहा कि उन पर भरोसा करने के लिए सुखबीर सिंह बादल का बहुत-बहुत धन्यवाद और इसके साथ ही सभी एस.जी.पी.सी. सदस्यों का भी आभार है। 

11 सदस्यों की कार्यकारिणी गठित की

11 सदस्यों की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जगीर कौर गुट के भी 3 सदस्यो को जगह मिली है जिनमें मोहन सिंह बंगी, जरनैल सिंह करतारपुर, सुरजीत सिंह तुगलवाल, बावा सिंह  गुमानपुरा शामिल है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

AAP नेताओं को ‘यूज एंड थ्रो’ करती है , केजरीवाल का दोहरा चेहरा सामने आया

अमृतसर, 3 अप्रैल:भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *