
अमृतसर,21 नवंबर (राजन): अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने मजीठा क्षेत्र में होने जा रही एक गैंगवार को रोकने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस दौरान 5 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जबकि कई आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से तीन नाजायज हथियार भी जब्त किए हैं।
आरोपियों से जब्त किए गए हथियार
डीएसपी मनमोहन सिंह ने जानकारी दी कि अमृतसर के मजीठा में दो गैंग एक दूसरे के आमने-सामने हो गए थे। लेकिन सही समय पर उन्हें इसकी जानकारी मिल गई। पुलिस ने तुरंत समय न गंवाते हुए मौके पर पहुंचे। दोनों गुटों के बीच फायरिंग चल रही थी । पुलिस को देख दोनों गुटों के लोग भागने में कामयाब हो गए। लेकिन इसी दौरान उन्होंने दोनों गुटों के पांच आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की ली। दोनों गुटों में एक तरफ रवि, गब्बर व गोल्डी 7-8 युवाओं के साथ था, वहीं दूसरी तरफ सिखचैन सिंह, जोबन, गगन, साजनव राजू तकरीबन 7 अज्ञात लोगों के साथ थे।
हथियार भी किए गए काबू
पुलिस ने इस दौरान रवि से एक 12 बोर की दुनाली व एक पिस्टल सुखचैन सिंह से बरामद की। इसके अलावा पुलिस ने मौके से एक और पिस्टल को जब्त किया। पुलिस ने मौके से दुनाली के 7 और पिस्टल के 12 खोल भी बरामद किए।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News