Breaking News

दिल्ली नगर निगम में आप ने 15 साल से काबिज भाजपा का पत्ता किया साफ

अमृतसर,7 दिसंबर (राजन):आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम ( एमसीडी ) में पिछले 15 साल से काबिज भाजपा का पत्ता साफ कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने यहां बहुमत से जीत दर्ज की है। स्टेट इलेक्शन कमीशन के मुताबिक 250 सीटों वाले एमसीडी में आप  को 134 सीटें मिली हैं, जो बहुमत से 8 अधिक हैं। वहीं भाजपा को 104, कांग्रेस को 9 और 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है। एमसीडी  में आप की जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बधाई दी।उन्होंने कहा दिल्ली की जनता ने अपने बेटे और भाई को दिल्ली की सफाई और भ्रष्टाचार खत्म करने की जिम्मेदारी दी है। हमें केंद्र सरकार का भी सहयोग चाहिए। प्रधानमंत्री जी का भी
आशीर्वाद चाहिए।

एमसीडी 2022 और एमसीडी 2017 चुनाव परिणाम और वोट शेयर आंकड़े

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था का बुरा हाल : जगह-जगह पर लगे गंदगी के ढेर

अमृतसर, 13 जुलाई(राजन): शहर की सफाई व्यवस्था का इस वक्त बुरा हाल है। जगह-जगह पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *