Breaking News

नगर निगम ने अपने पार्किंग स्टैंड की जारी  किये ई ऑक्शन टेंडर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्केट का कम किया रिजर्व प्राइस

अमृतसर,10 दिसंबर (राजन): पिछले लंबे अरसे से नगर निगम के कुछ पार्किंग स्टैंड नहीं लग पा रहे हैं। जिस पर नगर निगम को वित्तीय हानि हो रही हैं। इसमें मुख्य रूप से भंडारी पुल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्केट का पार्किंग स्टैंड पिछले 5 वर्षों से नहीं लग पा रहा था। अब निगम द्वारा इस पार्किंग स्टैंड का 30 प्रतिशत रिजर्व प्राइस कम कर दिया है। इसका रिजर्व प्राइस अब 14,64866 रुपए रखा गया है।

निगम ने जारी किया शॉट टर्म  ई ऑक्शन टेंडर

नगर निगम द्वारा इस बार अपने 11 पार्किंग स्टैंड का शॉर्ट टर्म ई ऑक्शन टेंडर जारी कर दिया है। पार्किंग स्टैंड टेंडर भरने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर शाम 5:00 बजे तक रखी गई है। इस बार एक ठेकेदार द्वारा ई टेंडर भरने पर ठेका अलॉट हो जाएगा। इस बार निगम के पार्किंग स्टैंड लगने की पूरी पूरी संभावना है।

निगम के पार्किंग स्टैंड रिजर्व प्राइस के साथ

माता कोला अस्पताल  3.60 लाख रुपए, मच्छी मंडी 13.78 लाख रुपए, न्यू डीटीओ ऑफिस 1.57 लाख, जिला लाइब्रेरी रानी का बाग, उप्पल अस्पताल, होटल पार्क 2.82 लाख, निगम भवन रंजित एवेन्यू 76 हजार, टेलीफोन एक्सचेंज 7.27 लाख, नजदीक सेलिब्रेशन मॉल लिंक रोड 80 हजार रुपए, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शॉपिंग कंपलेक्स 14.64 लाख, अमनदीप अस्पताल 9.69 लाख, कैरो मार्केट  24.96 लाख रुपए, केडी अस्पताल, शाशी अस्पताल, कर्म सिंह वार्ड के पार्किंग स्टैंड 2.85 लाख रुपए रखी गई है। इसमें जीएसटी अलग तौर पर  लगेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

” मेरी दुकान मेरे नाम ” पंजाब सरकार की योजना के तहत अमृतसर शहर में 110 किराए के दुकानदारों दुकाने लेने के लिए फॉर्म भरे

अमृतसर, 3 नवंबर (राजन) : पंजाब सरकार की योजना ” मेरी दुकान मेरे नाम” के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *