Breaking News

मेयर करमजीत सिंह ने वार्ड नंबर 43 में नए ट्यूबवैल और स्ट्रीट लाइट की स्थापना का किया उद्घाटन

हमारा पहला उद्देश्य शहर के लोगों को हर सुविधा प्रदान करना है: मेयर रिंटू

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए मेयर करमजीत सिंह रिंटू व अन्य

अमृतसर 27 अक्टूबर(राजन): मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने शहर के विकास कार्यों में तेजी से प्रगतीं लाते हुए शहर के प्रत्येक वार्ड में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत आज वार्ड नंबर 43 में नए ट्यूबवेल और स्ट्रीट लाइट लगाने के काम का उद्घाटन किया गया। 10.50 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल पर काम पूरा किया गया। इस ट्यूबवेल से अब से क्षेत्र के लोगों को पेयजल सबंधी  आ रही समस्या का निपटारा हो जाएगा।
मेयर रिंटू ने कहा कि इसके साथ ही शहर की हर गली, मोहल्ला मे एलईडी स्ट्रीटलाइट लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि आज शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य प्रगति पर है  और क्षेत्र के पार्षद दिन-रात काम कर रहे थे ताकि लोगों को अधिक से अधिक बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जा सकें।मेयर  रिंटू ने कहा कि हम जल्द ही स्ट्रीट लाइट की शिकायतों के लिए एक शिकायत कक्ष की स्थापना करेंगे जहां केवल स्ट्रीट लाइट की शिकायतों को तुरंत हल किया जाएगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष अमर सिंह गुल्ली एक्सियन बलजीत सिंह,  अश्वनी कुमार व क्षेत्र के लोग  उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने विधानसभा में सीवरेज और पार्किंग स्टैंड प्रोजेक्ट को लेकर उठाए मुद्दे

सदन में बोलते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।  अमृतसर, 7 अगस्त(राजन):पंजाब विधानसभा के चल रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *