Breaking News

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल आज इंदौर पहुंचा

अमृतसर,29 जनवरी (राजन):हाल ही में मध्य प्रदेश में सिंधी सिखों के घरों से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप को ले जाने की घटना के मद्देनजर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल आज इंदौर पहुंचा।  इस मामले को सुलझाने के लिए एसजीपीसी प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय सिख नेताओं और सिंधी समाज की मौजूदगी में इंदौर में अखिल भारतीय सिंधु संत समाज ट्रस्ट के नेताओं के साथ बैठक की।  बातचीत बेहद सहज माहौल में हुई है और बैठक में मौजूद सिंधी समाज के नेताओं ने संतोष जाहिर करते हुए बातचीत जारी रखने की बात कही है।  शिरोमणि कमेटी सिंधी समाज के साथ खड़ी है और ये मामला निर्णय पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।  इस संबंध में जल्द ही श्री अकाल तख्त साहिब में इस बातचीत को आगे बढ़ाया जाएगा।इस गंभीर मामले को लेकर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह ना फैलाएं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के तहत लम्सडेन क्लब में अवेयरनेस प्रोग्राम हुआ:करप्शन-फ्री समाज बनाने के लिए ईमानदारी, ट्रांसपेरेंसी और अकाउंटेबिलिटी अपनाने की अपील

अमृतसर, 28 अक्टूबर(राजन):विजिलेंस जागरूकता सप्ताह  के सिलसिले में आज लम्सडेन क्लब में एक खास अवेयरनेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *